कॉलेज छात्र गुट हिंसा के बाद कार्यक्रम पर रोक, पुलिस ने भेजा नोटिस

देहरादून ,

थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित बड़े रंगारंग कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। यह कार्यक्रम 1/2 मई 2026 को आयोजित होना था, जिसमें लगभग 10 से 15 हजार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना थी।

पुलिस को कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद मामले का संज्ञान लेकर विस्तृत जांच की गई। जांच में सामने आया कि इसी विश्वविद्यालय में पिछले महीने छात्र गुटों के बीच हुए विवाद में एक छात्र की हत्या हो चुकी है, जिससे परिसर का माहौल अभी पूरी तरह सामान्य नहीं है।

पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद छात्रों के बीच तनाव बना हुआ है और हत्याकांड की जांच भी अभी जारी है। ऐसे में बड़े कार्यक्रम के दौरान दोबारा संघर्ष की आशंका को देखते हुए कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।

इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रेमनगर पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर कार्यक्रम रद्द करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शांति और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *