कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए देर रात जारी किए आदेश, सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश
देहरादून ,
राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 22 उपनिरीक्षकों (दरोगा) और 6 अपर उपनिरीक्षकों सहित कुल 28 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी के इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को बदला गया है, जबकि विभिन्न थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
इन उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
-
विवेक भंडारी – आशारोड़ी चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना सहसपुर।
-
संदीप पंवार – चौकी प्रभारी साहिया से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, सेलाकुई।
-
अरविंद पंवार – चौकी प्रभारी आशारोड़ी, क्लेमेनटाउन।
-
अश्वनी बलोनी – आराघर चौकी से चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट, ऋषिकेश।
-
विनेश कुमार – त्रिवेणीघाट चौकी से चौकी प्रभारी आराघर, डालनवाला।
-
रविंद्र नेगी – एसएसपी कैंप कार्यालय से चौकी प्रभारी हर्रावाला।
-
दलिंद्र सिंह – थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी कुठाल गेट, राजपुर।
-
विकसित पंवार – थाना ऋषिकेश से चौकी प्रभारी मयूर विहार, रायपुर।
-
सुमित चौधरी – चौकी प्रभारी श्यामपुर से चौकी प्रभारी लालतप्पड़, डोईवाला।
-
कवीन्द्र राणा – थाना डोईवाला से चौकी प्रभारी श्यामपुर, ऋषिकेश।
-
हेमा बिष्ट – थाना कालसी से चौकी प्रभारी साहिया।
-
प्रवीण कुमार पुंडीर – थाना पटेलनगर से चौकी प्रभारी बालावाला, रायपुर।
-
दीपक गैरोला – चौकी प्रभारी हर्रावाला से थाना पटेलनगर।
-
राज नारायण – थाना डोईवाला से थाना मसूरी।
-
शाहिल वरिष्ठ – चौकी प्रभारी बालावाला से थाना ऋषिकेश।
-
नीरज त्यागी – थाना सहसपुर से थाना नेहरू कॉलोनी।
-
कुलवंत सिंह – पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा।
-
देवेश – पुलिस लाइन से थाना डोईवाला।
-
लक्ष्मी प्रसाद – थाना नेहरू कॉलोनी से थाना सहसपुर।
-
मनोज कुमार – थाना डोईवाला से थाना रायवाला।
-
सुशील बलूनी – थाना रायपुर से थाना पटेलनगर।
6 अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र भी बदले
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने छह अपर उपनिरीक्षकों के भी तबादले किए हैं।
-
सुनील रावत – थाना रायपुर से थाना नेहरू कॉलोनी।
-
दिनेश चंद्र – थाना रानीपोखरी से थाना रायपुर।
-
शैलेंद्र कंडवाल – थाना क्लेमेनटाउन से नगर कोतवाली।
-
बिजेंद्र ठाकुर – थाना चकराता से थाना विकासनगर।
-
जसपाल गुसाईं – थाना सहसपुर से थाना ऋषिकेश।
-
सोमवीर सिंह – थाना रायपुर से थाना कैंट।
एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
