राजधानी देहरादून में एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे पुलिस कर्मियों के तबादलों का दौर अभी भी जारी – uttarakhandawaaz.in

राजधानी देहरादून में एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे पुलिस कर्मियों के तबादलों का दौर अभी भी जारी

देहरादून ,

देहरादून के एसपी अजय सिंह ने आज 316 हेड कांस्टेबल कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबलों के तबादले कर दिए हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल है जो पुलिस लाइन में तैनात थे और उन्हें रिक्तियों के सापेक्ष नई तैनातियां दी गई हैं।
अपेक्षाओं के अनुरूप जनपद देहरादून के विभिन्न थानों और चौकिया में तैनात पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। बता दे की हाल ही में एसएसपी अजय सिंह ने ऋषिकेश एवं रायवाला में भी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया था और अब एक बार फिर विभिन्न स्थानों में जमे पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस बार की तबादला सूची में खास तौर से पछुआदून के पुलिस कर्मियों को बदला गया है। इनमें ऐसे पुलिसकर्मियों की अच्छी खासी तादाद है जो लंबे समय से विकास नगर, सेलाकुई, एवं सहसपुर थानों में तैनाती लिए बैठे थे। पुलिस लाइन से भी बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों को थानों एवं चौकिया में भेजा गया है।
DocScanner Sep 20, 2024 15-27

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *