देहरादून ,
माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखण्ड भ्रमण से पूर्व प्रदेश में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 11 अप्रैल 2026 को मुख्य सचिव Anand Bardhan एवं पुलिस महानिदेशक Deepam Seth ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने हर बिंदु पर बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित तरीके से पूरी की जाएं।
मुख्य सचिव और डीजीपी ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, यातायात को सुचारू बनाए रखने और कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण के प्रभावी प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री के दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने में योगदान दें।
मीडिया सेल
पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड