डोईवाला में निःशुल्क ईएनटी शिविर का शुभारम्भ, सप्ताह में दो दिन मिलेगा परामर्श

डोईवाला / देहरादून ,

Trivendra Singh Rawat, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने योगी गौरक्षनाथ स्पिरिचुअल वेलनेस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सौजन्य से शेड सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क नाक, कान एवं गला (ईएनटी) परामर्श शिविर का शुभारम्भ किया। यह शिविर अब नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन—शनिवार और बुधवार—को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ ईएनटी एवं कोक्लियर इम्प्लांट विशेषज्ञ डॉ. एम. के. तनेजा द्वारा Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान किया जाना जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है।

सांसद ने कहा कि यह योजना Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के गरीब और वंचित वर्ग के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की संजीवनी बनकर उभरी है।

शिविर के दौरान सांसद ने अस्पताल के डायलिसिस वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है।

सांसद ने इस पहल के लिए योगी गौरक्षनाथ स्पिरिचुअल वेलनेस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर राजेन्द्र तड़ियाल, नरेन्द्र नेगी, पूर्व प्रधान राजकुमार राज, डॉ. एम. के. तनेजा, डॉ. तारिणी तनेजा, डॉ. महेश, डॉ. कुनाल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *