देहरादून में खुलेंगी 28 नई सस्ता गल्ला दुकानें, डीएम सविन बंसल के आदेश के बाद फाइलों ने पकड़ी रफ्तार – uttarakhandawaaz.in

देहरादून में खुलेंगी 28 नई सस्ता गल्ला दुकानें, डीएम सविन बंसल के आदेश के बाद फाइलों ने पकड़ी रफ्तार

देहरादून

देहरादून ज़िले में सस्ता गल्ला दुकानों की भारी कमी और आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बड़ा कदम उठाया है। वर्षों से धूल फांक रही फाइलों को संज्ञान में लेकर उन्होंने नई दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


🛒 28 नई राशन दुकानों की मंज़ूरी

लंबे समय से भीड़भाड़ से परेशान जनता को अब राहत मिलेगी, क्योंकि जिले के विभिन्न नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रों में 28 नई सरकारी राशन की दुकानों के लिए स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं।

➡️ आवेदन प्रक्रिया पहले 7 मई से 27 मई तक तय थी, जिसे अब 15 जून 2025 तक विस्तारित कर दिया गया है।


🗂️ इन क्षेत्रों में खुलेंगी नई दुकानें:

  • देहरादून नगर निगम क्षेत्र:
  • दीपनगर, चकशाहनगर, डिफेंस कॉलोनी

  • करागी, देहराखास, विघा विहार

  • बंजारावाला, मुस्लिम बस्ती

  • ब्राह्मणवाला, संस्कृतिलोक कॉलोनी

  • ब्रह्मपुरी

  • मियांवाला:
  • नत्थुवाला, बालावाला

  • डालनवाला:
  • बारीघाट कैनाल रोड, दून विहार जाखन

  • ऋषिकेश नगर निगम:
  • अम्बेडकर चौक, अद्धैतानंद मार्ग, मुखर्जी चौक

  • आईडीपीएल, इंद्रानगर, आशुतोष नगर

  • क्लेमनटाउन:
  • लक्खीबाग, मुस्लिम कॉलोनी, भारूवाला

  • इंदरपुरी फार्म डिकोटा, भंडारीबाग

  • कनॉट प्लेस:
  • चुक्खुवाला

  • मसूरी नगर पालिका:
  • बर्लोगंज

  • रायपुर:
  • हरबंशवाला, महेश्वरी विहार, जैन प्लॉट

  • नेहरूग्राम, डांडा लखौंड

  • प्रेमनगर:
  • शांति विहार, गोविंदगढ़, विजय पार्क

  • सहसपुर:
  • चोयला, चंद्रबनी


देहरादून जिले में राशन कार्ड की स्थिति:

  • कुल राशन कार्ड: 3,87,954

  • अंत्योदय अन्न योजना: 37,312 कार्ड

  • प्राथमिक परिवार: 2,19,827 कार्ड

  • उत्तराखंड राज्य खाद्य योजना: 1,30,815 कार्ड

  • सत्यापित कार्ड: केवल 35,393

  • निरस्त कार्ड: 1,445


डीएम का निर्देश: सभी कार्डों का फिर से सत्यापन

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि:

जिले में सभी राशन कार्ड श्रेणियों का फील्ड सत्यापन हो।

विशेष टीमें गठित कर प्रत्येक कार्डधारक की जांच की जाए।


DM सविन बंसल का स्पष्ट संदेश:

“जनता को राशन के लिए लाइन में लगने पर मजबूर नहीं किया जाएगा। व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *