मसूरी/देहरादून ,
मसूरी घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों को इस वीकेंड विशेष सतर्कता बरतनी होगी। बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए दून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान और सख्त नियमावली लागू की है, ताकि आम जनता और पर्यटकों को परेशानी से बचाया जा सके।
🔺 यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की खास तैयारी:
-
सामान्य दिनों में मसूरी में जहां 8,000 वाहन पहुंचते हैं, वहीं वीकेंड पर यह आंकड़ा 15,000 पार कर रहा है।
-
इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और वाहन प्रवेश-निकास पर विशेष नियंत्रण लागू किया गया है।
🚗 विशेष ट्रैफिक प्लान हाइलाइट्स:
-
बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित:
आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बड़े वाहनों का मसूरी में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। -
शटल सेवा की व्यवस्था:
-
किंग क्रेग पार्किंग (212 वाहनों की क्षमता): यहाँ से शटल के जरिये यात्री भेजे जाएंगे।
-
गज्जी बैंड (220 वाहनों की क्षमता): यहां से भी शटल सेवा संचालित होगी।
-
-
QR कोड और पब्लिक इंफॉर्मेशन:
पार्किंग और रूट की जानकारी के लिए QR कोड, बैनर और पैंपलेट्स बांटे जा रहे हैं।
🔄 डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग:
-
भारी दबाव की स्थिति में किंमाड़ी रोड, हाथी पांव, जेपी बैंड, बार्लोगंज आदि मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
-
ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रेमनगर और आशारोड़ी से आने वाले वाहनों को आईटी पार्क व शिमला बायपास मार्ग से भेजा जाएगा।
-
वापसी में झड़ीपानी – कुठालगेट – ओल्ड मसूरी रोड – साईं मंदिर – आईटी पार्क मार्ग से भेजा जाएगा।
👮 पुलिस निगरानी और “ऑपरेशन लगाम”:
-
24×7 निगरानी: CO मसूरी और CO ट्रैफिक द्वारा रियल टाइम मॉनिटरिंग।
-
हुड़दंगियों पर सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने व ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई।
📣 पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह:
-
निर्धारित पार्किंग में ही वाहन पार्क करें।
-
शराब या नशे में ड्राइविंग न करें।
-
बारिश या भूस्खलन के दौरान सावधानी बरतें।
-
सनरूफ से खतरनाक स्टंट या ड्राइविंग न करें।
-
पर्वतीय इलाकों में रात के समय वाहन न चलाएं।
-
खाई या बहाव वाली जगहों पर सेल्फी से बचें।
-
पुलिस के निर्देशों व डायवर्जन प्लान का पालन करें।
⛔ गलत जानकारी या अफवाह से बचें:
पुलिस ने आग्रह किया है कि किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत सूचनाओं का ही पालन करें।