रिलायंस ज्वेलरी स्टोर डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

 देहरादून पुलिस ने शशांक को पटना जिले मे बेयूर थाना एरिया से रात्री में किया गिरफ्तार

देहरादून ,

दीपावली से पूर्व देहरादून के व्यस्ततम क्षेत्र राजपुर रोड में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती के प्रकरण में पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है तो वही इस बार पुलिस ने पटना से डकैती के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह स्वयं इस पूरे मिशन की अगुवाई में है और मास्टरमाइंड की सफलता के बाद इस प्रकरण से जल्द ही लूट गए माल की रिकवरी की भी संभावनाएं बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *