श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा जारी मुहिम वृक्षों को ट्री गार्ड से कराया मुक्त

देहरादून ,

आज दिनांक 7 जनवरी दिन रविवार 45 वां सप्ताह श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा जारी मुहिम ट्रिगार्ड मुक्त दून में फोटो ग्राफर एसोसिएसन के सहयोग से पंडितवाडी क्षेत्र में पांच वृक्षों को ट्री गार्ड से मुक्त कराया गया और स्वच्छता के मध्यनजर पेड़ों के आसपास फेली गंदगी को भी समिति को सदस्यों द्वारा साफ सफाई करी गई श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता और फोटोग्राफर एसोसिएशन के संजय मित्तल, अनिल कुमार, मनिष शर्मा जी ने अपनी सेवाएं दी, संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा जी ने बताया की उनकी इस मुहिम में उनका साथ देने के लिए और बहुत सी संस्थाये सामने आई है जो कि आगामी दिनों में बहुत बडे स्तर पर कार्य करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *