देहरादून ,
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों और कब्जों पर रोक लगाने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अब हर शनिवार को विशेष अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को सील और ध्वस्त किया जाएगा।
MDDA उपाध्यक्ष ने इस अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सचिव मोहन सिंह बर्निया को सौंपी है। सचिव बर्निया ने बताया कि पहला चरण 20 सितंबर और दूसरा चरण 27 सितंबर 2025 को चलाया जाएगा। इसके लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं, जिनमें सहायक अभियंता, अवर अभियंता और सुपरवाइज़र शामिल होंगे।
गठित टीमें
-
पहली टीम — नेतृत्व: सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत; सदस्य: प्रीतम सिंह चौहान, सचिन तोमर, हर्षित मैठाणी, नितिन राणा, व संबद्ध सुपरवाइजर
-
दूसरी टीम — नेतृत्व: सहायक अभियंता विजय सिंह रावत; सदस्य: मनीष नौटियाल, प्रियंका, नैंसी शर्मा, प्रवेश नौटियाल, व संबद्ध सुपरवाइजर
-
तीसरी टीम — नेतृत्व: सहायक अभियंता निशांत कुकरेती; सदस्य: जयदीप सिंह, नेहा बर्थवाल, जितेंद्र सिंह, गौरव तोमर, व संबद्ध सुपरवाइजर
-
चौथी टीम — नेतृत्व: सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत; सदस्य: विक्रम सिंह, यशपाल, मनीष मैहर, ललित नेगी, व संबद्ध सुपरवाइजर
-
पांचवीं टीम — नेतृत्व: सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज; सदस्य: अभिजीत थलवाल, अभिजीत भरद्वाज, सिद्धार्थ सेमवाल, पूनम सकलानी, व संबद्ध सुपरवाइजर
सख्त निर्देश
-
सीलिंग और ध्वस्तीकरण की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी
-
कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की जाएगी
-
अधिकारी समय पर मौके पर पहुंचें और कार्रवाई पारदर्शी ढंग से करें
-
अभियान का समन्वय सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज करेंगे, जो सभी टीमों के साथ हर शनिवार सुबह 10 बजे हरबर्टपुर एमडीडीए कार्यालय से अभियान की शुरुआत करेंगे
MDDA ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि शहर में अवैध निर्माण पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके।
