मसूरी होमस्टे में महिला की रहस्यमय मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

देहरादून,

मसूरी स्थित ‘द कियाना’ (The Kiyana) होमस्टे में परूपुड़ी राधा गायत्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आशीष चौहान ने मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोतवाली मसूरी में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने के कारण जिला प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने का निर्णय लिया है, ताकि सभी तथ्यों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।

जांच अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई तथ्य, दस्तावेज, जानकारी या अन्य साक्ष्य उपलब्ध हों, तो वे 17 जुलाई 2026 तक उनके न्यायालय/कार्यालय, देहरादून में किसी भी कार्यदिवस पर उपस्थित होकर अपना मौखिक अथवा लिखित पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त सभी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *