जनपद स्तर पर सैनिक मामलों के समयबद्ध निस्तारण को सुनवाई के शासनादेश का अक्षरशः पालन करवाने के दिए निर्देश
देहरादून ,
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उत्तराखण्ड राज्य केे सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक एवं आश्रित सैनिक परिवार के हितों को दृष्टिगत रखते हुएघ् जनपद स्तर पर सैनिक मामलों के समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक जनपद में नामित नोडल अधिकारी द्वारा सुनवाई करने के शासनादेश का अक्षरशः पालन करवाये जाने को निर्देशित किया है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने लिखा है कि सैनिक हित को दृष्टिगत रखते हुए शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बताते चलें कि उत्तराखण्ड राज्य केे सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक कार्मिकों एवं आश्रित सैनिक परिवारों के हितों के संवर्धन हेतु शासन द्वारा मई, 2018 में प्रत्येक जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय के प्रभारी अधिकारी (संयुक्त कार्यालय) को सैनिक मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी नामित किये जाने का निर्णय लिया गया था।
