देहरादून ,
जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र के किरोला नाले में एक वाहन फंस गया जिसमें नौ लोग सवार थे तथा एक महिला की मौत हो गई और दो लोग लापता बताये गये हैं। इस दौरान एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने राहत व बचाव अभियान चलाया। टनकपुर एसडीएम द्वारा टीम को बताया गया कि किरोला नाले में एक वाहन फंसा हुआ है और जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए दो टीमें रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ की एक टीम ने डेढ़ किमी सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य शुरू किया जबकि दूसरी टीम बरसाती नाले के अंतिम सिरे शारदा नदी के पास से सर्च एंड रेस्क्यू शुरू किया।
