अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन की उच्च स्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक – uttarakhandawaaz.in

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन की उच्च स्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक

देहरादून ,

अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा आज एक उच्च स्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊं रेंज, एसटीएफ, तथा समस्त जनपदों के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ संपन्न हुई।

बैठक में राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी रणनीति अपनाने एवं फील्ड स्तर पर समन्वित कार्यप्रणाली विकसित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


🔹 बैठक के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश —

▪️ दिल्ली में हुए बम धमाके के दृष्टिगत, भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुरूप
राज्य के सभी जनपदों में अंतरराष्ट्रीय एवं अंतर-जनपदीय सीमाओं, एयरपोर्ट, वायुसेना स्टेशन, हैलीपैड,
होटल, धर्मशालाएं, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर
बी.डी.एस. (Bomb Disposal Squad) एवं डॉग स्क्वाड की सहायता से सघन तलाशी अभियान चलाने
और पुलिस बल को पूर्णतः अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए।

▪️ लंबित विवेचनाओं की जनपद प्रभारियों द्वारा स्वयं समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।

▪️ चोरी एवं लूट की घटनाओं में शत-प्रतिशत अनावरण एवं बरामदगी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

▪️ डायल 112 से प्राप्त वाहन चोरी एवं स्नैचिंग जैसी घटनाओं की जनपद प्रभारियों द्वारा
व्यक्तिगत समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश।
साथ ही, पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार को प्रत्येक माह
जनपदवार स्ट्रीट क्राइम रिपोर्ट संकलित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

▪️ डायल 112 रिस्पॉन्स टाइम अधिक होने वाले जनपदों में
संसाधनों का पुनर्संरचना कर राज्य औसत के अनुरूप प्रतिक्रिया समय सुनिश्चित करने के निर्देश।

▪️ गंभीर अपराधों एवं संपत्ति से संबंधित अपराधों के घटनास्थल पर
All Purpose Crime Scene Investigation Kit तथा Drug Detection Kit के साथ
समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने और इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश।

▪️ अन्वेषण में वैज्ञानिक सहयोग हेतु भारत सरकार के विभिन्न डिजिटल पोर्टलों का
प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी विवेचकों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने और
नोडल अधिकारियों द्वारा समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश।


बैठक में श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था/सीसीटीएनएस),
श्री धीरेन्द्र सिंह गुन्ज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था),
श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक (अपराध/सीसीटीएनएस)
सहित पुलिस मुख्यालय एवं फील्ड यूनिट्स के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।

2 thoughts on “अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन की उच्च स्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *