हाथों में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी
वाहन चलाते समय गाड़ी से बाहर चापड़ का प्रदर्शन कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर एसएसपी देहरादून की सख्त कार्रवाई
देहरादून ,
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने दून पुलिस को अलर्ट कर दिया।
वीडियो में एक युवक थार गाड़ी चलाते हुए हाथ में चापड़ (बड़ा चाकू) लेकर
सरेराह गाड़ी से बाहर लहराते हुए दिखाई दे रहा था।
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
🚓 पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम ने वीडियो में दिख रहे वाहन की
सटीक जानकारी जुटाई और वाहन चालक को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वही अवैध चापड़ बरामद किया गया,
जो वीडियो में दिखाई दे रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया
और थार वाहन को सीज कर दिया गया।
👮♂️ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: अक्षांश सकलानी
पिता का नाम: स्व. अजय मोहन सकलानी
निवासी: बाल शिक्षा निकेतन, कोलागढ़, थाना गढ़ी कैंट, देहरादून
आयु: 29 वर्ष
दून पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि
अवैध हथियारों का प्रदर्शन, सड़क पर हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश
किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY