कोतवाली नगर क्षेत्र से पांच शराब तस्कर गिरफ्तार, जखीरा बरामद

120 पव्वे देशी और 50 लीटर कच्ची और 36 पेटी शराब बरामद
हरिद्वार ,

कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से गश्त के दौरान पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। जिनके पास से पुलिस नेे भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से पांच शराब तस्करों को दबोचा है। जिनमें चार के पास से पुलिस ने कुल 120 पव्वे देशी शराब और 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। जबकि पांचवे शराब तस्कर से 36 पेटी शराब की बरामद की है। जिसमें 28 पेटी देशी और 08 पेटी अंग्रेजी शमिल है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने अपना नाम गुड्डू कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी सैनिक विहार ई ब्लॉक नगला तासी सरदना बाईपास थाना कंकर खेड़ा मेरठ हाल पता निवासी चमगादड़ टापू हरिद्वार, कार्तिक पुत्र गंगा राम निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार, मोहित ऊर्फ श्यामली पुत्र राजपाल निवासी बेबीसा शामली हाल अंकित चैटाला का मजान बिलकेश्वर कॉलोनी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार, लक्की ऊर्फ पंकज पुत्र राकेश शर्मा निवासी ऋषिकुल तिराहा गंगा निवास कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार और हर्ष यादव पुत्र रामयादव ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *