देहरादून ,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, देहरादून में प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी कोल्ड चेन पॉइंट्स पर कार्यरत कोल्ड चेन हैंडलरों के लिए
कोल्ड चेन एवं वैक्सीन मैनेजमेंट विषय पर एक Refresher Training आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, देहरादून के सभागार में संपन्न हुआ।
🩺 सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने दिए निर्देश
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि
जनपद के समस्त कोल्ड चेन पॉइंट्स पर वैक्सीन का प्रबंधन भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्राप्त एवं उपयोग की गई वैक्सीन का पूरा रिकॉर्ड नियमित रूप से स्टॉक रजिस्टर एवं U-WIN पोर्टल पर दर्ज किया जाना अनिवार्य है।
📘 प्रशिक्षण में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
रिफ्रेशर ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को वैक्सीन प्रबंधन, कोल्ड स्टोरेज मेंटेनेंस, तापमान नियंत्रण एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन एवं मार्गदर्शन निम्न विशेषज्ञों द्वारा किया गया—
-
डॉ. दिनेश चौहान, ACMO/DIO
-
श्री सिद्धार्थ चौधरी, प्रोग्राम ऑफिसर (IT), राज्य कार्यालय UNDP
-
योगेश, प्रोग्राम ऑफिसर, गढ़वाल मंडल
-
शयज्ञदेव थपलियाल, ADIO, जिला प्रतिरक्षण टीम
-
डॉ. रंजना मर्तोलिया, VCCM
-
देवेंद्र सिंह, DFS
-
विवेक धीमान, DEO
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वैक्सीन की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करना,
साथ ही कोल्ड चेन प्रणाली की मजबूती एवं तकनीकी दक्षता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.