देहरादून ,
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह राणा को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल और योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक रवि विजारनिया सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 40 एवं 34 वर्षों की शासकीय सेवा अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक विभाग के लिए अपने साथ बहुमूल्य अनुभव छोड़कर जाते हैं। आपसी संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने सूचना कर्मचारी संघ द्वारा भविष्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया, जिससे पुराने और नए कार्मिकों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हो सके।
संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त कार्मिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाग की प्रगति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर फोटो फिल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, सहायक लेखाकार कीर्ति सिंह पंवार तथा व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक एल.पी. भट्ट, मनोज कुमार शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार धीमान, रणजीत सिंह बुदियाल सहित सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री अंकित चौहान, उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संगठन मंत्री सत्येन्द्र विजल्वाण तथा अन्य पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।