जसपुर में सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़ 2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन

जसपुर ,

उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में गुरुवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया। प्रतियोगिता में 2000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

खेल को करियर मान रही नई पीढ़ी

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि

“बीते एक दशक में खेल और खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा बदलाव आया है। पहले खेल को करियर नहीं माना जाता था, लेकिन अब युवा खेल के जरिए अपने भविष्य को गढ़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दे रही है।

“राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हम सीधे सरकारी नौकरी दे रहे हैं।”

अब स्टेडियम बनवाने की हो रही मांग

मंत्री ने यह भी कहा कि

“पहले जनता सड़क, बिजली, पानी और अस्पतालों की मांग करती थी, लेकिन अब समाज की सोच बदल रही है। अब हर क्षेत्र से स्टेडियम और खेल मैदानों की मांग आ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है।”

सरकार का लक्ष्य — खेल संस्कृति को बढ़ावा

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करना है। इसके लिए नए स्टेडियम, कोचिंग सुविधाएं, और खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *