एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की नशा विरुद्ध जनसंदेश रैली – uttarakhandawaaz.in

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की नशा विरुद्ध जनसंदेश रैली

देहरादून ,

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के करीब 2000 छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने शुक्रवार को नशा विरुद्ध विशाल जनसंदेश रैली निकालकर समाज को जागरूक किया।

मुख्य बातें:

  • रैली को उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के माननीय न्यायाधीश जस्टिस मनोज तिवारी और बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • रैली जिला न्यायालय परिसर से शुरू होकर प्रिंस चैक, पलटन बाजार, घंटाघर होते हुए गांधी पार्क पर संपन्न हुई।

  • नारे गूंजे: “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो”, “नशा नहीं शिक्षा अपनाओ उज्ज्वल भविष्य बनाओ”, “जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा।”

बयानों की झलक:

  • श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज (SGRRU प्रेसीडेंट): “नशा किसी भी रूप में जीवन को अंधकारमय बना देता है। युवा शक्ति ठान ले तो नशा मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।”

  • डॉ. लोकेश गम्भीर (कुलसचिव, SGRRU): “नशे के विरुद्ध इस जंग में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। जागरूक युवा समाज को स्वस्थ और सशक्त बना सकते हैं।”

इस जनजागरूकता रैली में बार एसोसिएशन देहरादून, वकील, विभिन्न सामाजिक संगठन और दूनवासी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। छात्रों ने संदेशों और नारों के ज़रिए नशे से दूर रहने और शिक्षा-स्वास्थ्य को अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *