ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अभियुक्तों का गुण्डा एक्ट में चालान

देहरादून ,

डोईवाला पुलिस ने दो अभियुक्त का ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अभियुकतों का गुण्डा एक्ट में चालान किया है। अपराधियो असमाजिक तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु ऑपरेशन प्रहार प्रचलित किया गया है। इस अवसर पर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के क्रम मे दलीप सिंह कुँवर पुलिस उप-महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आहूत अपराध गोष्ठी मे जनपद के समस्त थानाध्चैकी प्रभारी को सक्रिय अपराधियों/असमाजिक तत्वो को चिह्नित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक व वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रमीण व क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला द्वारा उक्त अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के क्रम मे सभी चैकी/हल्का प्रभारी व बिट कांस्टेबल को उक्त सन्दर्भ मे प्रभावी रूप से आवश्यक कार्यवाही करने हेतू निर्देशित कर टीम का गठन किया गया, जिस पर गठित टीम द्वारा अभियुक्त अनूप कुमार उपरोक्त व अभियुक्त मंजू देवी उपरोक्त का पूर्व से आपराधिक इतिहास होने व वर्तमान मे आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त होने पर चिन्हित कर रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को दी गयी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त रिपोर्ट पर गोपनीय रूप से जाँच की गयी तो उक्त अभियुक्त गण का वर्तमान मे आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त हेने सम्बन्धी तथ्य सही पाये गये। उक्त अभियुक्तगण का आमजन के मध्य स्वछन्द रूप से रहना लोकहित मे नहीं होने व थाना क्षेत्र मे शान्ति/कानून व्यवस्था सुचारू रखने हेतु उक्त अभियुक्तगणो के विरूद्ध अन्तर्गत धारा-3(प) गुण्डा अधिनियम की कार्रवाई कर चालान किया गया। अभि0गण की चालानी रिपोर्ट जिलाधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई। इस अवसर पर पुलिस ने बताया कि अभियुक्त में अनूप कुमार पुत्र स्वर्गीय गोविन्द निवासी- राजीवनगर केशवपुरी बस्ती हालः-ग्राम-कुड्कावाला थाना डोईवाला, देहरादून और आर्म्स एक्ट और मंजू देवी पत्नी राकेश साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष और पुराना आपराधिक निवास है। पुलिस टीम के सदस्यों देवेन्द्र सिंह चैहान प्रभारी निरीक्षक, साहिल वशिष्ठ, सुधीर सैनी, सतीश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *