40 साल के इन्तजार के बाद गांव की सड़क का शुभारंभ, ढोल-नगाड़े के साथ झूमें ग्रामीण

उत्तरकाशी ,

कहते हैं कि सड़क गांव की उन्नति का मेन आधार होती है पर गांव वालों को जिस सड़क के लिए 40साल तक इन्तजार किया और कोर्ट के आदेश के बाद आज इस सड़क का उद्घाटन के लिए जब ठेकेदार जेसीबी लेकर पहुंचे तो गांव वाले खुशी के मारे झूम उठे l
विज्वल – ये जो महिलाएं पुरुष जो ढोल नगाड़ों के साथ नाच रहे हैं यह कोई त्यौहार नहीं बल्कि गांव में 40साल के इन्तजार के बाद सड़क के उद्घाटन के अवसर का है आपको बता दें कि 40 साल पहले ग्राम सभा हीना के लिए रोड स्वीकृत हुई थी पर कहीं सालों तक फोरेस्ट की आपत्ति के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पाया फिर ग्रामीणों ने हाई कोर्ट में रिट दाखिल कर के कोर्ट के संज्ञान में ये मामला लाये ओर कोर्ट के आदेश के बाद आज इस रोड का उद्घाटन हुआ
विज्वल – लगभग 1500 की आवादी वाले ग्राम हीना आलू-टमाटर प्याज के लिए फेमस है पर सड़क न होने से कारण यहां की फसल बाजार तक पहूंचने में बड़ी दिक्कत आती थी साथ ही गांव के बच्चों को स्कूल जाने के लिए तीन किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता था पर आज सड़क के उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है l
ग्रामीणों का कहना है सरकार ने जब उनकी नहीं सुनी तो कोर्ट ने उन्हें सड़क की सोगात दी है l
इस मौके पर ग्रामीणों की आंखों में खुशी के आंसू झलक रहे थे ऐसा लग रहा था कि इस गांव में होली दीवाली आज ही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *