10 चैकी प्रभारियों को भी इधर से उधार किया, दो एसएसआई बदले
06 दरोगाओं को चैकी प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
हरिद्वार ,
वरिष्ठ पुलिस अधाीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने जनपद में बड़े स्तर पर 22 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किये हैं। जिनमें 10 चैकियों के प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा दो एसएसआई को भी बदला गया है। वहीं छः दरोगाओं को चैकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई है। इस बात की जानकारी एसएसपी पीआरओ विपिन पाठक ने देते हुए बताया कि कप्तान ने जनपद में 22 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलावा किया है। जिनमें दरोगा अकरम अहमद को प्रभारी चैकी बाजार कोतवाली मंगलौर से थाना भगवानपुर, दरोगा नवीन नेगी को थाना कलियर से प्रभारी चैकी बाजार कोतवाली मंगलौर, दरोगा सुभाष चंद को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चैकी सोत ए, कोतवाली गंगनहर, दरोगा प्रदीप राठौर को प्रभारी चैकी धानौरी थाना कलियर से प्रभारी चैकी शांतरशाह थाना बहादराबाद, दरोगा विनय मोहन को प्रभारी चैकी लालढांग थाना श्यामपुर से प्रभारी चैकी धानौरी थाना कलियर, दरोगा मनोज नौटियाल को प्रभारी चैकी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर से प्रभारी चैकी अमातनतगढ थाना बुग्गावाला, दरोगा नवीन चैहान को प्रभारी चैकी लखनौता थाना झबरेड़ा से प्रभारी चैकी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर, दरोगा अशोक सिरसवाल को पुलिस लाईन से प्रभारी चैकी लखनौता थाना झबरेड़ा, दरोगा सुधाांशु कौशिक को प्रभारी चैकी रेल चैकी कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली गंगनहर, दरोगा विकास रावत को प्रभारी चैकी बाजार कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चैकी रेल कोतवाली ज्वालापुर, महिला दरोगा संदीपा भंडारी को कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चैकी बाजार कोतवाली ज्वालापुर, दरोगा समीप पांडेय को प्रभारी चैकी अमातनतगढ थाना बुग्गावाला से प्रभारी चैकी लालढांग थाना श्यामपुर, दरोगा अंकुर शर्मा को एसएसआई कोतवाली लक्सर से प्रभारी चैकी हरकी पौड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार, दरोगा यशवीर को प्रभारी चैकी गैस प्लांट कोतवाली रानीपुर से एसएसआई कोतवाली लक्सर, दरोगा महिपाल सैनी को कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी चैकी गैस प्लांट कोतवाली रानीपुर, दरोगा आनंद मेहरा को प्रभारी चैकी हरकी पौड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार से एसएसआई थाना बहादराबाद, दरोगा मनोज सिरौला को कोतवाली रानीपुर से कोतवाली मंगलौर, दरोगा अनुरोधा व्यास को कोतवाली मंगलौर से कोतवाली रानीपुर, दरोगा रमेश सैनी को पुलिस लाईन से कोतवाली रानीपुर, दरोगा शहजाद अली को एसएसआई थाना सिडकुल से एएचटीयू शाखा और दरोगा विपिन को थाना भगवानपुर से कोतवाली रूड़की भेजा गया है।