मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर पर मदन कौशिक को दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरौसा

हरिद्वार ,

भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने आज देर शाम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की हैं कि हरिद्वार शहर को तत्काल हेरीटेज सिटी घोषित किया जाए। साथ ही हरिद्वार में प्रस्तावित कॉरिडोर को रोड़ीबेल वाला मैदान से लेकर पंतद्वीप क्षेत्र में बनाया जाना चाहिए। हरिद्वार में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की जानी चाहिए, हरिद्वार के बाजारों का पौराणिक और आध्यात्मिक स्वरूप बना रहना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि हरिद्वार में कॉरिडोर का निर्माण हरिद्वार की जन भावनाओं के अनुरूप होगा और किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। हरिद्वार के सभी वर्गों एवं हरिद्वार के सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों से विचार विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। नगर विधायक मदन कौशिक की आज देर शाम मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद एक ओर जहां चर्चाओं पर विराम लगा है, वहीं हरिद्वार के व्यापारियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *