कांग्रेस पार्टी सदैव वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: गणेश गोदियाल

देहरादून ,

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कांग्रेस मुख्यालय में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सम्मानित करते हुए भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधिमण्डल ने उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं वाल्मीकि तीर्थ का स्मृति चिह्न प्रदान कर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने वाल्मीकि समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता के पथ पर अग्रसर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिकता रही है और आगे भी यही नीति जारी रहेगी।

गोदियाल ने कहा—
“सबल की मदद करने में भले विलंब हो जाए, पर वंचितों का साथ सदैव देना कांग्रेस पार्टी की रीत और नीति है।”
उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि समाज से जुड़े मुद्दों और सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर सुना और हल किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कई समाजसेवी और कांग्रेस नेता मौजूद रहे, जिनमें वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र पोखरियाल, प्रवक्ता मोहन कुमार काला, वाल्मीकि सेवा समिति अध्यक्ष आशिष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, सुरेन्द्र सूद, ओपी वरुण, अनिल बागड़ी, दीपक पंवार, संजय विरला, नीतिन चंचल, शुभम चंद, मानस चिनालिया, वंश चौधरी और करन डबराल शामिल रहे।

One thought on “कांग्रेस पार्टी सदैव वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: गणेश गोदियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *