एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार ,
हरिद्वार में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल युवराज में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने देह व्यापार की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में होटल युवराज में छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने कथित रूप से देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला अभियुक्ता और दो पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से दो पीड़ित महिलाओं को बरामद कर सुरक्षित किया गया।
पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
