देहरादून ,
देहरादून पुलिस ने सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर एक व्यक्ति की जान लेने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
19 मार्च 2026 को डीएल रोड पर एक इनोवा कार को लापरवाही और खतरनाक तरीके से चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार रोहित फिलिप की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में अभियुक्त गुनीत सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं (मु.अ.सं. 47/2026, धारा 105, 125(B), 281, 324(6) BNS) में मामला दर्ज किया गया।
20 मार्च 2026 को पुलिस ने अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की मजबूत पैरवी के बाद न्यायालय ने अभियुक्त का न्यायिक रिमांड स्वीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त गुनीत सिंह (उम्र 43 वर्ष), निवासी 4/6 इंदर रोड, थाना डालनवाला, देहरादून है। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की इनोवा कार (संख्या UK07DF1795) को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
देहरादून पुलिस ने आम जनता को चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क पर लापरवाही या खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।