देहरादून नगर निगम का बड़ा फैसला स्ट्रीट डॉग्स और सफाई व्यवस्था पर नए नियम, भारी जुर्माने लागू – uttarakhandawaaz.in

देहरादून नगर निगम का बड़ा फैसला स्ट्रीट डॉग्स और सफाई व्यवस्था पर नए नियम, भारी जुर्माने लागू

देहरादून ,

नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में स्ट्रीट डॉग्स और पालतू कुत्तों को लेकर कड़े नियम बनाए गए। अब नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगेगा और सफाई व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।

🐕 स्ट्रीट डॉग्स को लेकर निर्णय:

  • खतरनाक डॉग्स की पहचान कर इलाज व वैक्सीनेशन होगा।

  • वैक्सीनेशन के लिए अब 15 दिन तक रखा जाएगा।

  • साल में तीन बार टीकाकरण अनिवार्य।

  • गोद लेने के लिए निगम से अनुमति ज़रूरी।

  • 200 कनाल भूमि व 20–25 नए शेल्टर हाउस का प्रस्ताव।

  • एनजीओ की मदद से ट्रेनिंग दी जाएगी।

💸 भारी जुर्माना:

  • रजिस्ट्रेशन/टीकाकरण न कराने पर: ₹5000

  • खुले में कुत्ता घुमाने पर: ₹3000

  • सड़क पर शौच करवाने पर: ₹5000

  • सड़क पर खाना खिलाने पर: ₹5000

  • 23 प्रतिबंधित नस्लों का रजिस्ट्रेशन केवल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट पर।

🗑️ सफाई व्यवस्था:

  • कूड़ा न उठने की शिकायतों पर निगम का आश्वासन।

  • गीला–सूखा कचरा अलग देने वालों को 50% छूट।

  • मिलाकर देने पर जुर्माना।

👉 मेयर सौरभ थपलियाल: “ये फैसले जन सुरक्षा और शहर की स्वच्छता सुधारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *