महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वानंद गिरी जी (शाश्वत गीता धाम, कुरूक्षेत्र/हरिद्वार) ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंप कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने सीएम धामी को देवभूमि के सनातन स्वरूप को बनाए रखने का दायित्व दिया है।
स्वामी जी ने मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए कई निर्णयों – मदरसा बोर्ड समाप्त करने, ऑपरेशन कालनेमि चलाने, सख्त धर्मांतरण बिल लाने और लैंड जिहाद जैसे मामलों पर दृढ़ रुख अपनाने – की प्रशंसा की और उन्हें आशीर्वचन दिए।
सीएम धामी ने महामंडलेश्वर का आदरपूर्वक स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड का सनातन स्वरूप बनाए रखने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है।