गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,

 गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा,
“आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वह अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बप्पा मोरया।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व ‘श्री गणेश चतुर्थी’ की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सिद्धिविनायक सभी को सुख-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी देशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा,
“प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से प्रत्येक जीवन में शुभ-लाभ का संचार हो, और हमारा राष्ट्र निरंतर उन्नति के मार्ग पर गतिमान रहे।”

गणेश चतुर्थी देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे खासकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गुजरात में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन घरों और पंडालों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। मोदक, दूर्वा घास और लाल फूल अर्पित करने की परंपरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *