गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

१९ यात्रियों का रेस्क्यू, ४ की मृत्यु

उत्तरकाशी  ,

उत्तरकाशी जनपद में एक बस जो 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी, अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बस संख्या(uk 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।
घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक शव बरामद हो चुका है। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। मौके पर दो और एंबुलेंस रवाना की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *