उत्तरकाशी हादसे पर सीएम ने जताया दुख, मिलेगी घायलों को हर जरुरी सहायता

देहरादून ,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्य सिंह धामी ने उत्तरकाशी दुर्घटना पर दुख जताया है और कहा है कि गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही बस के गंगनानी में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है। प्रशासन को त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

बता देगी गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही बस गहरी खाई में जा गिरी थी जिससे उसमें सवार 7 लोगों की मृत्यु हो गई है और 27 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *