स्मैक व चरस के साथ दो नशा कारोबारी गिरफ्तार

हरिद्वार ,

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी द्वारा नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश क्रम में ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से दो नशा कारोबारियों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि एसएसपी के नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देशानुसार पुलिस बीती शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से दो नशा कारोबारियों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने स्मैक और चरस बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम इकबाल पुत्र यामीन निवासी मौहल्ला पावधोई कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, जिसके पास से 105 ग्राम चरस और महताब पुत्र अख्तर निवासी दीक्षा राइजिंग स्कूल के पास ईदगाह रोड मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर हरिद्वार, जिसके पास से 8.03 स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *