हरिद्वार ,
ज्वालापुर पुलिस ने गुरूवार की शाम को सूचना पर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल पर छापामार कर 15 पेटी देशी शराब की बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस बीती देर शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर मौहल्ला अहवाबनगर में सार्वजनिक स्थल पर छुपा कर रखी गयी 15 पेटी देशी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शकीम
ऊर्फ छोटा पुत्र सलीम खान निवासी मौहल्ला अहवाबनगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।