सीएमओ देहरादून ने किया पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण

देहरादून ,

मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जिला कोरोनेशन चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन, एसडीएम सदर हरि गिरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमलेश जोशी एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण पंवार भी मौजूद रहे।

सीएमओ ने पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और निर्देश दिए कि—

  • विद्युत व्यवस्था सुचारू रखी जाए,

  • फ्रीजर की पूरी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए,

  • परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए,

  • शवों के सुरक्षित व व्यवस्थित रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस के लिए आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति डिमांड के आधार पर पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई है। सीएमओ ने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएँ समय-समय पर चेक की जाएँ ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *