₹50,000 के ईनामी अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को उत्तराखण्ड पुलिस सीआईडी ने मुम्बई से दबोचा
देहरादून ,
जनपद हरिद्वार में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर द्वारा आर.डी. और फिक्स डिपॉजिट के नाम पर स्थानीय नागरिकों से की गई व्यापक आर्थिक धोखाधड़ी के प्रकरण में उत्तराखण्ड पुलिस की सीआईडी—ईकॉनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ₹50,000 के ईनामी और 7 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को कल्याण, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले का विवरण
थाना कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार में मु.अ.सं. 164/2018, धारा 406/420 आईपीसी में दर्ज मामले की विवेचना सीआईडी–EOW देहरादून द्वारा की जा रही है। जांच में पाया गया कि कंपनी के संचालकों ने आरडी और फिक्स डिपॉजिट के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर करीब ₹12,26,800/- की धोखाधड़ी की।
जांच में संचालकों अनिल कुमार तिवारी (मैनेजिंग डायरेक्टर) और देवेंद्र प्रकाश तिवारी (सीओओ) की संलिप्तता निम्न धाराओं में पाई गई—
-
धारा 406, 420, 120B भादवि
-
उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005
-
चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978
-
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम की संबंधित धाराएँ
दोनों आरोपियों पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा ₹50,000-50,000 का इनाम घोषित था। इनके विरुद्ध कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 09 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हैं।
गिरफ्तारी कैसे हुई?
लगातार पतारसी–सुरागसी के बाद सीआईडी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 7 दिसंबर 2025 को कल्याण, मुम्बई में दबिश दी और अनिल कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया। आरोपी को स्थानीय न्यायालय ठाणे में प्रस्तुत कर ट्रांज़िट रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। अब उसे आगे की कार्रवाई के लिए हरिद्वार लाया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
नाम: अनिल कुमार तिवारी
पिता का नाम: स्व. जागेश्वर तिवारी
स्थायी पता: ए-1597, LIG आवास विकास कॉलोनी, हंसपुरम्, नौबस्ता, कानपुर (उ.प्र.)
वर्तमान पता: टिटवाला, कल्याण, जिला ठाणे, मुम्बई (महाराष्ट्र)
गिरफ्तारी करने वाली टीम
-
निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल
-
अपर उपनिरीक्षक सुरेश स्नेही
-
आरक्षी मा0पु0 करमवीर सिंह
-
आरक्षी चालक मनोज कुमार
मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/sl/register?ref=I3OM7SCZ