देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की नई पहलें आने वाले वर्षों में राज्य के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड 2027 की आधारशिला विज्ञान और तकनीक पर टिकी होगी, और उत्तराखंड विज्ञान के क्षेत्र में “प्रेरक राज्य” के रूप में उभरकर सामने आएगा।
सीएम धामी ने कहा कि यूकॉस्ट की कोशिशें न केवल युवाओं में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि नवाचार, शोध और प्रौद्योगिकी आधारित विकास की मजबूत नींव भी तैयार कर रही हैं।
यूकॉस्ट की उपलब्धियाँ और नई पहलें
यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि राज्य में पहली बार शुरू की गई कई पहलें विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने में ऐतिहासिक साबित हो रही हैं। उन्होंने प्रमुख उपलब्धियाँ गिनाई:
-
राज्य का पहला विज्ञान रेडियो (88.8 MHz) स्वीकृत हुआ है, जो विज्ञान को सरल, रोचक और जनहितकारी रूप में हर घर तक पहुँचाएगा।
-
‘शी फॉर STEM’ कार्यक्रम पहली बार शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
-
सभी 13 जिलों में ‘लैब ऑन व्हील्स’ मोबाइल विज्ञान प्रयोगशालाएँ संचालित हो रही हैं, जिससे दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगात्मक शिक्षा मिल रही है।
-
60 पेटेंट सूचना केंद्र राज्य के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में स्थापित किए गए हैं, जो नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम और शोध संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रो. पंत ने कहा कि ये पहलें विज्ञान को किसी वर्ग विशेष तक सीमित नहीं रखेंगी, बल्कि पूरे राज्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की संस्कृति को सशक्त करेंगी।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.info/register?ref=JW3W4Y3A