सिख समुदाय पर टिप्पणी को लेकर बोले सीएम धामी, कहा— किसी भी समुदाय पर ऐसी बयानबाजी उचित नहीं – uttarakhandawaaz.in

सिख समुदाय पर टिप्पणी को लेकर बोले सीएम धामी, कहा— किसी भी समुदाय पर ऐसी बयानबाजी उचित नहीं

देहरादून ,

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी समुदाय के प्रति आपत्तिजनक बयानबाजी अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म गुरुओं का इतिहास बलिदान, देश सेवा और मानवता की रक्षा से भरा है। गुरु नानक देव से लेकर दशमेश गुरु तक सभी गुरुओं ने समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि भाजपा और भारतीय संस्कृति किसी भी ऐसी टिप्पणी का समर्थन नहीं करती जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जा रहा है, जिसमें शहीद जुझार सिंह और जोरावर सिंह की वीरता को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिख समुदाय के सम्मान और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं—1984 दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने, करतारपुर कॉरिडोर निर्माण, अफगानिस्तान से गुरुग्रंथ साहिब की सुरक्षित वापसी, स्वर्ण मंदिर को आयकर से मुक्त करने जैसे फैसले इसका उदाहरण हैं। साथ ही हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

2 thoughts on “सिख समुदाय पर टिप्पणी को लेकर बोले सीएम धामी, कहा— किसी भी समुदाय पर ऐसी बयानबाजी उचित नहीं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *