गैरसैंण में कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र का किया आयोजन – uttarakhandawaaz.in

गैरसैंण में कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र का किया आयोजन

सत्र में जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, कार्यवाही करने का भी लिया निर्णय
देहरादून ,

गैरसैंण में कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र का आयोजन किया जिसमें जनता के मुददों को प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हेमा पुरोहित, नेता सदन प्रोफेसर जीतराम, संसदीय कार्य मंत्री रंजीत रावत, नेता प्रतिपक्ष करन माहरा, कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप, गोदावरी थापली, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी आदि सत्ता पक्ष की और से तथा विपक्ष की और से विधायक मनीष खंडूरी, मुकेश नेगी, शीशपाल सिंह बिष्ट, समर भंडारी, हरेंद्र कंडारी, मोहित उनियाल, डीडी कुनियाल, आशा लाल टम्टा, जयेंद्र रमोला, सूरज नेगी, अवतार सिंह नेगी शामिल रहे। इस दौरान दोनों पक्षों में जनता के मुद्दे उठाये गये और उन पर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र के नेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने कहा कि राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा आयोजित करने की घोषणा पूर्व मे की जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों एवं राज्य निर्माण में शहीद हुए आन्दोलनकारियों की गैरसंैण को स्थायी राजधानी घोषित करने की प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आन्दोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गैरसैंण भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन एवं अन्य ढांचे का निर्माण करते हुए विधानसभा का सत्र भी आयोजित किया गया था परन्तु भाजपा सरकार ने आन्दोलन की भावना को कुचलते हुए इस परिपाटी का लगभग समाप्त कर दिया है। जनता का सदन लगाकर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *