देहरादून,
जिला चिकित्सालय देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों और निगरानी के परिणामस्वरूप चिकित्सालय में उपचार व्यवस्था अधिक मजबूत हुई है। शत–प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं।
एसएनसीयू की क्षमता दोगुनी, 24×7 सेवाओं से नवजातों को जीवनदान
मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 12 नवम्बर 2024 को 6 बेड क्षमता के साथ प्रारंभ किया गया स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) अब दोगुनी क्षमता के साथ संचालित हो रहा है।
यूनिट में—
-
दो मदर वार्ड,
-
स्टाफ रूम,
-
पूरी यूनिट में सीसीटीवी निगरानी
की आधुनिक सुविधाएँ स्थापित की गई हैं, जिससे सुरक्षा और मॉनिटरिंग दोनों और मजबूत हुई हैं।
सेवा उपलब्धि:
-
प्रारम्भ (12 नवम्बर/दिसम्बर 2024) से अब तक 51 नवजातों ने उपचार प्राप्त किया।
-
1 जनवरी 2025 से अब तक 440 नवजातों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया।
नवजातों को अस्पताल तक लाने–ले जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक डेडिकेटेड वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सप्ताह 2 नवजातों का ईको परीक्षण हेतु कोरोनेशन अस्पताल में भेजा गया, जिससे गंभीर शिशुओं को समय पर उन्नत देखभाल मिल सके।
जिला चिकित्सालय का आधुनिक ब्लड बैंक जल्द होगा शुरू
देहरादून जनपद के जिला चिकित्सालय में आधुनिक ब्लड बैंक को युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है। इसे शीघ्र ही जनहित में समर्पित किया जाएगा, जिससे मरीजों को रक्त उपलब्धता में बड़ी राहत मिलेगी।
राज्य का पहला ‘चाइल्ड-फ्रेंडली’ आधुनिक टीकाकरण कक्ष अब 12 घंटे संचालित
देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में स्थापित प्रदेश का पहला आधुनिक एवं चाइल्ड-फ्रेंडली टीकाकरण कक्ष अब प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संचालित हो रहा है।
इससे—
-
कामकाजी अभिभावकों को अत्यधिक सुविधा मिली है,
-
प्रतीक्षा समय में कमी आई है,
-
बच्चों के अनुकूल माहौल में टीकाकरण आसान हुआ है।
इस सुविधा से जिले की टीकाकरण सेवाओं में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार दर्ज किया जा रहा है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गुणात्मक सुधार और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.