देहरादून ,
आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड से जुड़ी हुई आंगनवाडी कार्यकत्र्रियों एवं सेविकाओं ने मानदेय बढ़ाये जाने सहित कई समस्याओं के समाधान को कार्य बहिष्कार को जारी रखते हुए नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए विधानसभा कूच किया, वहीं पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। यहां धर्मपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में आंगनवाडी कार्यकत्र्रियों एवं सेविकाओं ने मानदेय में बढ़ोत्तरी सहित अपनी अन्य मांगांे के समाधान को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए विधानसभा कूच किया। पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की हुई और बाद में सभी वहीं पर धरने पर बैठ गई और प्रदर्शन करने लगे। इस अवसर पर संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व मे दीनदयाल उपाध्याय पार्क में बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि हमारी न्यूनतम मजदूरी को देखते हुये 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 18 हजार रूपये मानदेय किया जाए, और वरिष्ठता के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष सबका मानदेय बढ़ा दिया जाए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट होने पर दो लाख रूपये देने का प्रावधान रखा जाए जिससे कि वह अपनी शेष जिंदगी को अच्छे से व्यतीत कर सके। इस अवसर पर अनेक आंगनवाडी कार्यकत्र्रियां एवं सेविकायें मौजूद रही।
