मतदान आज, पोलिंग पार्टियां अपने अपने-क्षेत्रों से मतदान के लिए हुई रवाना

1700 से अधिक पोलिंग पार्टियों को टिहरी संसदीय क्षेत्र के लिए किया रवाना
देहरादून ,

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां अपने अपने क्षेत्रों से मतदान के लिए रवाना हो गई है। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज से आज 1700 से अधिक पोलिंग पार्टियों को टिहरी संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका की मौजूदगी में सभी को रवाना किया गया और इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों व मतदान में लगे कर्मचारियों से वार्ता भी की और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून से गंतव्य स्थल की ओर रवाना होती पोलिंग पार्टियों के साथ जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने संवाद करते हुए शुभकामनायें भी दी। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक एक टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र केएल मीणा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए मतदाता सुविधा केंद्र का निरीक्षण जिला अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका ने किया और इस दौरान एसएसपी अजय सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि पूर्व में राज्य के अति दुर्गम इलाकों की 12 टाइम जबकि 705 दुर्गम क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को पूर्व में ही रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11729 बूथों के पर 55000 से ज्यादा मतदान अधिकारियों पर चुनाव करने का जिम्मा है और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरे प्रदेश में एक लाख से ज्यादा पुलिस, सुरक्षा बल और होमगार्ड को तैनात किया गया है। इस अवसर पर बताया गया कि प्रदेश में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील 5800 से ज्यादा बूथों पर की गई है वेब कास्टिंग, सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है और इस अवसर पर बताया गया कि 19 अप्रैल को प्रदेश के 83 लाख 37914 मतदाता 55 लोकसभा उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *