मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जरूरी सेवा से जुड़े विभागों एवं एजेंसियों संग की बैठक

देहरादून ,

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वी.बी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने आवश्यक सेवा वाले विभाग विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग से जुड़े कार्मिक 19 अप्रैल को पूर्ण रूप से अलर्ट रहे के निर्देश भी उन्होंने दिये है। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिये कि मतदान के दिन मतदान समाप्ति तक सभी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विद्युत एवं पेयजल अपूर्ति से जुड़े संबंधित विभाग सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये हैं कि मतदान पार्टियों के अपने गंतव्यों तक सुरक्षित वापसी होने तक सभी राजमार्गों, सड़कों, संपर्क मार्गों पर लैंड स्लाइड या अन्य किसी भी बाधा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रखा जाए। इस अवसर पर बैठक में अपर निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत समेत विविन्न विभागों एवं केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *