हरिद्वार ,
कोतवाली नगर क्षेत्रन्तर्गत हरकी पैड़ी से सटे कांगड़ा घाट पर रविवार की रात को कुछ लोगों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आपस में झगड़ रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक पुलिस की मौजूदगी में ही एक-दूसरे पर मारपीट पर उतारू रहे। जिस पर पुलिस ने क्षेत्र में शांतिभंग की आंशका को देखते हुए तीनों युवकों को दबोच लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। हरकी पैड़ी चैकी प्रभारी संजीव चैहान ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि कांगड़ा घाट पर कुछ लोगों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ रहे तीन युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने और पुलिस की मौजूदगी में ही एक-दूसरे के साथ मारपीट करते रहे। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद निजाम अंसारी पुत्र मोहम्मद नईम अंसारी निवासी बाबर कॉलोनी ज्वालापुर, अक्षय पुत्र रामलाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी फांउड्री गेट रानीपुर हरिद्वार और सौरभ पुत्र अतर सिंह निवासी उपरोक्त बताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया।
