स्थापना दिवस पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट, नैतिक मूल्यों को घर-घर पहुँचाने पर जोर

देहरादून ,

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस अवसर पर बुधवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संगठन की प्रगति, वर्तमान गतिविधियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें स्काउट्स का स्कार्फ और स्टीकर पहनाकर सम्मानित किया।

राज्यपाल ने स्थापना दिवस पर स्काउट्स एवं गाइड्स टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्काउटिंग के नैतिक, अनुशासनात्मक और स्वयंसेवी सिद्धांतों की देश और समाज को अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने आह्वान किया कि इन मूल्यों को घर-घर तक पहुँचाया जाए और संगठन की सदस्य संख्या में भी वृद्धि की जाए।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में राष्ट्र सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस प्रक्रिया में स्काउट्स एवं गाइड्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को समाज सेवा, युवा नेतृत्व और मानवीय मूल्यों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राज्य आयुक्त हिमांशु सक्सेना, सहायक आयुक्त अलका मिश्रा, जनपद सचिव अंकुर कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

One thought on “स्थापना दिवस पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट, नैतिक मूल्यों को घर-घर पहुँचाने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *