छूटे हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की मांग को विस कूच – uttarakhandawaaz.in

छूटे हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की मांग को विस कूच

देहरादून ,

राज्य प्राप्ति आंदोलन के दौरान छूटे हुए उत्तराखंड आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने रैली निकालकर विधानसभा कूच किया। यहां परिषद से जुडे हुए आंदोलनकारी धर्मपुर के पास इकटठा हुए और वहां से छूटे हुए उत्तराखंड आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने रैली निकालकर विधानसभा कूच किया लेकिन पुलिस ने रिस्पना पुल के समीप बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया जिस पर बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड आंदोलन के छूटे हुए आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण का मामला काफी समय से लंबित है जिस पर अभी तक प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित है ओर साथ ही यह अपेक्षा करते है कि चिन्हीकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाये ताकि तमाम छूट हुए आंदोलनकारियों का समयबद्ध चिन्हीकरण हो सके। ज्ञापन में कहा गया कि चिन्हित आंदोलनकारी के लिए पेंशन पटआ तथा 15 हजार रूपये समान पेंशन दी जाये ताकि वह अपना जीवन सम्मानजनक ढंग से व्यतीत कर सके। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व मंे कई बार धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर चुके है लेकिन अभी तक छूट हुए आंदोलनकारियों में भारी निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है और उनके हितों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई। इस अवसर पर कई आंदोलनकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *