देहरादून ,
थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
पीड़ित जितेंद्र निवासी सेवला खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पिपलेश्वर मंदिर से मोहबेवाला की ओर जाते समय एक अज्ञात युवक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर टीम गठित की गई।
लगातार प्रयासों और मुखबिर की सूचना पर 18 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने गश्त/चैकिंग के दौरान आरोपी आकाश (20 वर्ष), निवासी नई बस्ती, थाना क्लेमेंट टाउन को पिपलेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से वारदात में छीना गया मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए उसने यह वारदात की। आरोपी मोबाइल बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सख्ती और बिना बिल मोबाइल न खरीदने की वजह से उसकी योजना विफल रही।