शक्ति नहर में डूबने से युवक की मौत

देहरादून ,

कुल्हाल के पास शक्ति नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई और एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद किया। यहां पुलिस चैकी कुल्हाल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कुल्हाल के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम एडिशनल उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए शक्ति नहर में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संभावित स्थानों पर सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को नहर में ढूंढ निकाला व कड़ी मशक्कत करते हुए बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक व्यक्ति का नाम इमरान पुत्र कालू खान उम्र 28 साल, निवासी कुंजा, कुल्हाल, देहरादून है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *