देहरादून ,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डाक्टर प्रतिमा सिंह ने कहा है कि भाजपा ने उत्तराखंड में मंगलौर एवं बद्रीनाथ उप चुनाव में जो उम्मीदवार उतारे हैं उससे स्पष्ट है कि भाजपा को अब अपने प्रदेश के नेताओं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मंगलौर से एक पैराशूट प्रत्याशी खड़ा करने का कार्य किया है वहीं बद्रीनाथ से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी मैदान में हैं जो की कांग्रेस के नेता थे भाजपा में अभी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी चयन से उनकी निराशा साफ दिख रही है, दूसरे हाथ कांग्रेस की जीत निश्चित है, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन जो पहले भी विधायक रहे हैं जनता के बीच काफी सक्रियता से रहते हैं और जनहित के कार्यों में सदैव लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि वही बद्रीनाथ से पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी का हारना तय है क्योंकि उन्हें जनता ने कांग्रेस के नाम पर जिताया था, जो वोट राजेन्द्र भंडारी को मिले थे वह उनके नहीं थे वह वोट कांग्रेस के थे। उनहोंने कहा कि भाजपा के लिए हालत है कि प्रदेश हो या देश वो सिर्फ आयात किए हुए नेताओं से अपनी सरकारें चला रहे हैं, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी जितने भी मंत्री हैं उसमें से अधिकतर कांग्रेस के ही नेता शामिल है।