देहरादून सांस्कृतिक राजधानी होने के साथ- साथ एक एजुकेशनल हब एक पर्यटक स्थल भी है और देहरादून होकर टूरिस्ट अन्य डेस्टिनेशन पर जाते है,
जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल/ कॉलेज/ शिक्षण संस्थानों में किसी Cultural program/ annual day function अथवा किसी धार्मिक आयोजन / शोभा यात्रा के लिए संबंधित व्यवस्थापक/ प्रबंधक से बातचीत कर इस बात को सुनिश्चित किया जाये कि उक्त कार्यक्रम के लिए संबंधित आयोजक/ प्रबंधक द्वारा पार्किंग की व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित की जाएगी
साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्राइवेट सिक्योरिटी का भी अरेंजमेंट किया जाए, ऐसे किसी भी कार्यक्रम अथवा आयोजन में पुलिस की उपलब्धता पर संबंधित को सहयोग किया जायेगा लेकिन संबंधित आयोजक/ प्रबंधको को स्वयं भी व्यवस्था बनानी होगी, यदि किसी संस्थान अथवा प्रबंधक/आयोजकों द्वारा इसमे कोई शिथिलता बरती जाये या उक्त conditions को fullfill न किया जाए तो उन्हें आयोजन की अनुमति कदापि न दी जाये।
